पठानकोट: सोशल मीडिया के समय में सब कुछ इतनी तेजी से बदल रहा है कि इसने रिश्तों को भी बदल दिया है। एक महिला ने अपने से 15 साल छोटे लड़के के प्यार में पड़कर अपनी बेटी के साथ बेटी के अलावा एक नया रिश्ता जोड़ लिया है। अब यह मां अपनी बेटी के जेठानी भी बन गई है क्योंकि महिला ने अपने बेटी के पति के बड़े भाई 22 वर्षीय एक लड़के के साथ शादी कर ली है। इस महिला की उम्र 38 साल है।
बता दें कि यह पूरा मामला पंजाब के पठानकोट का है जहां एक लड़की को फेसबुक के द्वरा एक लड़के से प्यार हो जाता है और बाद में यह दोनों शादी कर लेते हैं। महिला की बेटी ने करीब 6 महीने पहले गुरदासपुर के रहने वाले एक लड़के के साथ प्रेम विवाह किया था। बाद में लड़की का जेठ काम के सिलसिले में अपने भाई के ससुराल में जाना शुरू हो कर देता है। इस दौरान ल़ड़की मां और उसके जेठ को आपस में प्यार हो जाता है। यह दोनों उम्र की और रिश्तों की चिंता किए बिना आपस में शादी कर लेते हैं। महिला को उसके रिश्तेदारों ने यह शादी करने से मना किया था, लेकिन वह न मानी और 15 साल छोटे लड़के से शादी कर ली। इस महिला ने 20 सितंबर को अपने 42 वर्षीय पति से तलाक ले लिया था और तलाक के सिर्फ 12 दिन बाद ही 2 अक्टूबर को अपनी बेटी के जेठ से शादी करके उसकी जेठानी बन गई।