चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं का एक पार्टी से दूसरे पार्टी में जाने का दौर चल रहा है। इसी के तहत इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के दो पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी और सुशील कुमार इंदोरा कांग्रेस में शामिल हो गए। इसी तरह सिरसा से इनेलो अध्यक्ष पदम जैन ने भी अपनी पार्टी छोड़ दी है और अब वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।
बता दें कि यह दोनों सिरसा में हुए एक समारोह में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। रोड़ी साल 2014 से लेकर 2019 तक सिरसा से इनेलो के सांसद थे जबकि सुशील कुमार साल 1998 से लेकर 2004 तक सिरसा से ही इनेलो के दो बार सांसद रहे थे। रोड़ी ने सिरसा से लोकसभा चुनाव भी लड़े थे, लेकिन उन्हें का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद रोड़ी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। रोड़ी ने उम्मीद जताई कि हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी को हराकर सरकार बनाएगे। हरियाणा में भाजपा की सरकार फेल हो चुकी है। रोड़ी ने कहा कि पिछले साल चौटाला परिवार में विवाद होने के बाद पार्टी के कई नेता दूसरी पार्टियों में जा चुके हैं। इनेलों के कुछ नेता भाजपा, कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। कुछ समय पहले ही अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी के अलविदा कह दिया है। तंवर ने सिरसा से 2009 और 2014 में विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।