पंचकूला: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद से नेताओं के एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का दौर चल रही है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पंचकूला से कांग्रेस की नेता अंजलि बंसल ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। हरियाणा में कांग्रेस की महासचिव अंजलि के स्वर्गीय पति डी.के. बंसल पचंकूला और अंबाला कैंट से विधायक थे। पंचकूला में हुए एक समाहोर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में अंजलि भाजपा में शामिल हुई। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। इससे पहले हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर भी पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।
बताया जा रहा है कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न मिलने के कारण कांग्रेस नेता अंजलि नाराज चल रही थी और उन्होंने पंचकूला विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्रमोहन के खिलाफ वोट देने की घोषणा की है। अंजलि बंसल ने कुछ समय पहले आरोप लगाते हुए कहा था कि अशोक तंवर के साथ उनका नाम जोड़े जाने के कारण ही उन्हें कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दी है।