चंडीगढ़: जहां प्लास्टिक को लेकर इतने नियम कानून बनाए जा रहे है वहीं केंद्र के बाद अब पंजाब में भी प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर पूरे पंजाब सरकार ने भी वन टाइम यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है।
बता दें कि वन टाइम यूज प्लास्टिक की जगह लोगों को आलू के स्टार्च और मक्की से बने बर्तनों में खाना परोसा जाएगा। अमृतसर की एक कंपनी इन बर्तनों को तैयार कर रही है जिसे राज्य में पहुंचाया जाएगा। सरकार सबसे पहले सुल्तानपुर लोधी को वन टाइम यूज प्लास्टिक फ्री बनाएगी। इसकी शुरुआत श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर की जाएगी।
लोगों को वन टाइम यूज प्लास्टिक के बारे में जागरूक किया जाएगा। केंद्र के नियमों को पंजाब में तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। आलुओं के स्टार्च और मक्की से बने ग्लास, लिफाफे, पानी की बोतल, प्लेट, चम्मच और कटोरी को प्रयोग में लाया जाएगा साथ ही इनसे प्रदूषण भी कम फैलेगा।