श्रीनगर: एक बार फिर से पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की उल्लंघना करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में इलाकों और नाकों पर मोर्टार के गोले फेंके। भारतीय सेना ने भी इसके बाद जवाबी कार्रवाई की।
बता दें कि मंगलवार की सुबह करीब 7.45 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के शाहपुर और किमी सेक्टर में मोर्टार फेंके और गोलीबारी की। इस हमले में अभी तक जान-माल का कोई नुकसान होने के खबर नहीं है। रविवार को भी पाकिस्तान ने सीमा रेखा पर गोलीबारी की थी जिसमें करीब 6 व्यक्ति घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
अधिकारियों में बताया कि इस साल के शुरू से लेकर अब तक पाकिस्तान करीब 2000 बार संघर्ष विराम की उल्लंघना कर चुका है। इन हमलों में करीब 21 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं। भारत सरकार पाकिस्तान से कई बार कह चुकी है कि वह साल 2003 के संघर्ष विराम समझौते का माने और भारत पर गोलीबारी करनी बंद करके शांति स्थापित करे, लेकिन पाकिस्तान लगातार इस संघर्ष विराम की उल्लंघना करता आ रहा है। भारत सरकार ने जब से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया है, उस समय से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह भारत के खिलाफ कई गतिविधियां कर रहा है।