मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने चाहने वालों के लिए हर साल ईद पर नई फिल्म लेकर आते हैं। 2020 में ईद के ख़ास मौके पर सलमान के फैंस को एक बार फिर से कैटरीना कैफ और उनकी जोड़ी पर्दे पर देखने को मिलेगी। अक्सर सलमान और प्रियंका चोपड़ा को कई फिल्मों में देखा गया है, लेकिन इस बार भाईजान ने प्रियंका के साथ काम करने से इंकार कर दिया।
बता दें कि ईद पर आने वाली इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान ने कहा है कि इस फिल्म का नाम राधे नहीं, कुछ और होगा। खबरों की मुताबिक़ दबंग सलमान फिल्म में पुलिस अधिकारी के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म के मेकर्स प्रियंका को लेना चाहते पर भाईजान ने मना कर दिया। इसके लिए जैकलीन का नाम भी दिया गया था पर वह किक 2 में सलमान के साथ पहले से ही काम कर रही हैं। इस फिल्म के लिए अब कैटरीना का नाम फाइनल कर दिया गया है।
द स्काई इज़ पिंक के बाद प्रियंका के हाथ में कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म नहीं है। ऐसे में सलमान का उनके साथ काम करने से मना कर देना प्रियंका के लिए सही नहीं है। खैर, क्या भविष्य में सलमान और प्रियंका की जोड़ी फ़िल्मी पर्दे पर देखने को मिलेगी या नहीं, इसका तो किसी को नहीं पता।