नई दिल्ली: जहां गूगल रोज़ किसी न किसी अवसर पर डूडल बनता है वहीं आज भी गूगल ने ब्रिटिश इंडिया की पहली ग्रेजुएट महिला का डूडल बनाकर उन्हें याद किया। बता दें कि गूगल ने आज अपना डूडल बंगाली कवयित्री, कार्यकर्ता और शिक्षाविद् कामिनी रॉय को समर्पित किया है।
12 अक्टूबर 1864 को तत्कालीन बंगाल के बाकेरगंज जिले जो अब बांग्लादेश का एक हिस्सा है, में जन्मी कामिनी रॉय की आज 155वीं जयंती हैं। कामिनी रॉय ने अपना जीवन महिलाओं के अधिकारों के लिए समर्पित किया था। वह पहली भारतीय महिला थीं जिन्होंने ब्रिटिश भारत में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई की था।
जब कई दुष्कर्म समाज में मौजूद थे तब कॉमिनी ने महिलाओं के अधिकारों और उनकी पढ़ाई की वकालत की थी। कामिनी रॉय को गणित में रुचि थी, लेकिन आगे की बढ़ाई उन्होंने संस्कृत में की। कोलकाता स्थित बेथुन कॉलेज से उन्होंने 1886 में बीए ऑनर्स किया था और फिर वहीं टीचिंग करने लगी थीं।