मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की हर फिल्म में लुक बिल्कुल ही अलग होती है। हाल ही में सुनील शेट्टी का लुक रवील हुआ है जिसमें वह सिख पुलिस अफसर की लुक में नज़र आ रहे हैं। यह लुक उनकी आने वाली हॉलीवुड फिल्म कॉल सेंटर की है जो सत्य घटना पर आधारित है। फिल्म की कहानी चार लोगों के इर्द गिर्द घूमती है।
करोड़ों के हुए घोटाले पर बनी इस फिल्म के डायरेक्टर अमेरिकी-चाइनीज जेफ्री चिन हैं। यह फिल्म एक अमेरिकी कंपनी को 381 मिलियन डॉलर (करीब 2701 करोड़ रुपए) की चपत हैं। सुनील शेट्टी हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। साथ ही फिल्म में सुनील का भरपूर एक्शन भी देखने को मिलेगा। हाल ही में कन्नड़ सिनेमा में फिल्म पहलवान से डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने एक्टर किच्चा सुदीप के गुरु का किरदार निभाया था। फिल्म को हिंदी और तेलुगु में डब किया जा सकता है। इसके अलावा सुनील शेट्टी पोंगल पर रिलीज़ हो रही रजनीकांत स्टारर फिल्म दरबार में और मोहनलाल स्टारर फिल्म मराक्कर : द लॉयन ऑफ अरेबियन सी’ में भी नज़र आएंगे जो अगले साल 19 मार्च में रिलीज हो सकती है।