लखनऊ: अमेठी के राजा डॉ. संजय सिंह के कांग्रेस से जाने के बाद अब पार्टी की वरिष्ठ नेता और तीन बार की सांसद रहीं राजकुमारी रत्ना सिंह ने भी आज भाजपा में शामिल हो गईं है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में मंगलवार की दोपहर को राजकुमारी रत्ना सिंह ने भाजपा की सदस्यता को ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतापगढ़ के गड़वारा बाजार में सदर उपचुनाव प्रत्याशी राजकुमार पाल के समर्थन में जनसभा करने आज आए हैं। यहां मंच पर उनके साथ अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, स्वामी प्रसाद मौर्या तथा प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता हैं।
राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह की पुत्री हैं। राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार और उनकी बेटी राजकुमारी रत्ना सिंह तीन बार 1996, 1999 और 2009 में सांसद रह चुकी हैं।