नई दिल्ली : हरियाणा में विधानसभा चुनाव आने में बस कुछ ही समय बचा है जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों से आए दिन नई खबरें सामने आती रहती है। वहीं नेताओं का एक पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला भी जारी है। वहीं इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता और चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा ने आप छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
आपको बता दें कि अलका लांबा ने अपने ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी थी जिसके चलते उन्होंने आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली। बता दें कि अलका लांबा ने एक महीने पहले ही AAP से इस्तीफा दे दिया था। अलका लांबा ने कांग्रेस पार्टी के अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्या ग्रहण की। अलका लांबा ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है। अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस सदस्य बनने पर गर्व महसूस कर रही हूं।
ਹਰ ਵੇਲੇ Update ਰਹਿਣ ਲਈ ਸਾਨੂੰ Facebook 'ਤੇ like ਤੇ See first ਕਰੋ .