चंडीगढ़ : हरियाणा में विधानसभा चुनावों बस कुछ ही दिन बचे हैं जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रसार को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से सत्ता में वापिस आने के लिए खूब जोर लगाया जा रहा है जिसके चलते आज कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर अपना मेनिफेस्टो जारी किया है।
आपको बता दें कि कांग्रेस के इस घोषणापत्र में महिलाओं के विषयों पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा, गुलाम नबी आजाद और भूपिंदर सिंह हुड्डा की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया। कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों और गरीब लोगों के लिए ऋण माफी का वादा किया। साथ ही कांग्रेस ने हरियाणा में नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के लिए एसटीएफ के गठन का वादा किया है।
कांग्रेस के संपल्प पत्र की प्रमुख बातें
हर जिले में एक यूनिवर्सिटी और एक मेडिकल कॉलेज बनेगा।
मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कानून बनाएंगे।
10वीं के छात्रों को 12 हजार और 12वीं के छात्रों को 15 हजार रुपए सालाना वजीफा।
हर सरकारी संस्थान में मुफ्त वाई-फाई जोन बनाया जाएगा।
अध्यापक भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
300 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली फ्री।
300 यूनिट से अधिक पर रेट आधा होगा।
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आऱक्षण दिया जाएगा।
हरियाणा रोडवेज में महिलाओं को मुफ्त यात्रा।
गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म पर 3500 रुपये प्रतिमाह।
बच्चे का 5 साल का हो जाने तक 5 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा।
नगर पालिका नगर निगम और नगर परिषदों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा।
विधवा महिलाओं विकलांग तलाकशुदा अविवाहित महिलाओं को 5100 प्रति माह पेंशन देंगे।
बीपीएल महिलाओं को हर महीने 2000 चुल्हा खर्च के तौर पर दिए जाएंगे।
अनुसूचित जाति के लिए एससी कमिशन का पुनर्गठन किया जाएगा।
पिछड़ी जातियों की क्रीमी लेयर को 6 लाख से बढ़ाकर आठ लाख किया जाएगा।
गौरतलब है कि हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर 21 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा और 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
ReplyForward |