चंडीगढ़ : हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम नहीं है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान को लेकर सिद्धू के रूख की वजह से उन्हें पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर रखा है। वहीं इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बताया कि लिस्ट लंबी होने की वजह से सिद्धू को बाहर रखा गया है, लेकिन उन्होंने सफाई भी दी कि सिद्धू पड़ोसी राज्य के ही हैं, और वे कभी भी चुनाव प्रचार के लिए आ सकते हैं।
आपको बता दें कि कांग्रेस की लिस्ट में टोटल 40 लोगों के नाम हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी , महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम है. तो वही जानकारी के मुताबीक गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी हरियाणा में चुनाव प्रचार करते दिखाई देंगे। बता दें कि विधानसभा चुनावों को लेकर 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी जिसके बाद 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किये जाएंगे।