चंडीगढ़ : हरियाणा में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है, साथ ही अपने प्रचार को लेकर सभी नेता जनता के बीच जा रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोटिंग की जाएगी जिसके नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे जिसको लेकर 21 अक्टूबर को सरकार ने‘क्लोज डे’ घोषित कर दिया है।
आपको बता दें 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में ‘क्लोज डे’ घोषित किया गया है। इस दिन सभी निजी और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। यह तमाम निजी व प्राइवेट कर्मचारियों के लिए वेतन के साथ छुट्टी घोषित की गई है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को राज्य सरकार ने हरियाणा और महाराष्ट्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत अपने लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए राज्य के अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाली सभी दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों लिए 21 अक्तूबर को क्लोज डे घोषित किया है।