चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 आने में बस कुछ ही समय बचा है। वहीं इसको लेकर सभी पार्टियों ने अपने चुनावी प्रचार को तेज कर दिया है। साथ ही राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। जी हां, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक चुनावी रैली के दौरान सोनिया गांधी पर हमला बोला है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रस पर आतंकवादियों के लिए नरम रुख रखने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ‘‘आतंकवादियों के लिए आंसू बहाती हैं।’’ राष्ट्रवाद का पत्ता खेलते हुए खट्टर ने चुनावी रैली में अनुच्छेद 370 को लेकर विपक्ष पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के प्रति नरम रुख रखने वाले इसे हटाने का समर्थन कैसे कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जैसे कांग्रेस के नेता जो अनुच्छेद 370 हटाने के केन्द्र सरकार के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें अपनी पार्टी का समर्थन नहीं मिल रहा है। मनोहर लाल ने कहा क्यों? क्योंकि वे आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाते हैं। सोनिया गांधी उनके शव देखकर रोती हैं। ऐसा है उनका चरित्र। वहीं आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होने जा रहे है वहीं 24 अक्टूबर को चुनावों के नतीजें घोषित किये जाने है