पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): हिमाचल के पांवटा साहिब में पहली बार राज्य स्तरीय शरद महोत्सव की तैयारियों के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तैयारियों में लगा मजदूर की 30-40 फीट की ऊंचाई से गिर गया। गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
बता दें कि जहां पांवटा साहिब मे शरद महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। इस समारोह के लिए लोहे का पंडाल लगाया जा रहा है। शाम करीब 5 बजे हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला 30 वर्षीय बॉबी अचानक 30- 40 फुट की ऊंचाई से पांव फिसलने के कारण गिर गया। इसके बाद उसके साथी उसे निजी वाहन से सिविल अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर करने को कहा।
सिविल अस्पताल के डॉक्टर कमाल पाशा ने बताया कि एक युवक काम करते समय ऊंचाई से गिरा जिसके सिर पर गंभीर चोट आई है। उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है।