टोक्यो: जापान में भीषण तूफान ‘हेगीबिस’ ने अपना कहर मचाया हुआ है जिसमें 10 लोगों की मौत हो चुकि है और 100 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि यह जापान में आने वाला 6 दशक का सबसे खतरनाक तूफान है। हालांकि लगभग 73 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भी ले जाया गया है।
मौसम विभाग ने हालात और खराब होते हुए चेतावनी दी है कि कई इलाकों में मूसलाधार बारिश और तूफ़ानी हवाओं के चलते बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई है। जिसके चलते 70 लाख से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।
बता दें कि तूफ़ान हेगीबिस राजधानी टोक्यो के दक्षिण-पश्चिम में इज़ु प्रायद्वीप की मुख्य भूमि पर शनिवार की शाम को टकराया था। तूफान हेगीबिसराजधानी टोक्यो की तरफ 216 किमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। तूफान आने से पहले ही इसके प्रभाव के चलते तेज बारिश हुई थी। इस तूफान की वजह से पहले ही रग्बी विश्व कप के दो मैचों को रद्द करना पड़ा था।
तूफान के कारण टोकियो, चिबा और कनागवा जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। भूस्खलन होने की संभावना भी जताई जा रही है। सरकार ने बचाव कार्य के लिए पुलिस और सेना के 17 हजार जवानों को तैनात कर दिया हैं।