चंडीगढ़ : फोर्ब्स ने 2019 में रहे सबसे अमीर लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। जी हां, फोर्ब्स लिस्ट में इस बार भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और चेयरमैन मुकेश अंबानी पहले स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी लगातार 12वीं बार फोर्ब्स की सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने जियो की मदद से 410 करोड़ डॉलर जोड़े हैं।
बता दें कि जियो सिर्फ तीन साल पुरानी टेलीकॉम कंपनी है जिनके उपभोक्ताओं की संख्या 34 करोड़ से ज्यादा है। लगातार 12वें साल फोर्ब्स इंडिया की सबसे अमीर 100 लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी टॉप पर बने हुए हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर इंस्फ्रास्ट्रक्चर टायकून गौतम अडानी हैं। गौतम अडानी 8 पायदान ऊपर बढ़ कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं उदय कोटक 400 करोड़ डॉलर की मदद से पहली बार टॉप 5 में पहुंचे हैं।
ये रही फोर्ब्स की सूची
1. गौतम अडानी दूसरे स्थान पर हैं। उनकी नेट वर्थ 1570 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।
2.इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हिंदुजा ब्रदर्स हैं। उनकी नेट वर्थ 1560 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।
3.पैल्लोंजी मिस्त्री का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। उनकी नेट वर्थ 1500 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।
4.लिस्ट में 5वें स्थान पर एशिया के सबसे बड़े बैंकर उदय कोटक हैं। उनकी नेट वर्थ 1480 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।
5.शिव नादर 1440 करोड़ अमेरिकी डॉलर की नेट वर्थ के साथ इस लिस्ट में 6वें स्थान पर हैं।
6.7वें पायदान पर राधाकृष्ण दमानी का नाम है, जिनकी नेट वर्थ 1430 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।
7. गोदरेज परिवार 8वें स्थान पर है। इनकी नेट वर्थ 1200 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।
8. लक्ष्मी मित्तल का नाम 9वें स्थान पर है। इनकी नेट वर्थ 1050 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।
9. 10वें स्थान पर कुमार बिड़ला हैं, जिनकी नेट वर्थ 960 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।
ਹਰ ਵੇਲੇ Update ਰਹਿਣ ਲਈ ਸਾਨੂੰ Facebook 'ਤੇ like ਤੇ See first ਕਰੋ .