नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 9 नवंबर को पाक्सितान में करतारपुर साहिब जाने वाले पहले सिख जत्थे में शामिल नहीं होंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में होने वाले करतारपुर कॉरिडोर कार्यक्रम में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता है, साथ ही इस खबर का खंडन भी किया है। उन्होंने आगे बताया कि इस कार्यक्रम में न वो जाएंगे और न इसमे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल होंगे।
बता दें कि इससे पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को पाकिस्तान की ओर से न्यौता भेजा गया था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। इसके बाद खबर आई थी कि वह करतारपुर कॉरिडोर खुलने के बाद भारत की ओर से जाने वाले पहले जत्थे में शामिल होंगे जिसके लिए पंजाब सरकार की ओर से न्यौता भेजा गया है।
गौरतलब है कि 9 नवंबर को पंजाब से करतारपुर साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होगा, जिसकी अगुवाई खुद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करतारपुर गुरुदारा भी जाएंगे। मनमोहन सिंह सुल्तानपुर लोधी में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। पाकिस्तान सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव की 12 नवंबर को होने वाली 550वीं जयंती से कुछ दिनों पहले 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर खुल रहा है।