ऑटोमोबाइल डेस्क- महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी अपनी जानदार गाड़ियों के लिए जानी जाती है। वहीं अब एक बार फिर कंपनी अपनी नई गाड़ी लॉच करने जा रही है। बता दें, महिन्द्रा ने काफी पहले स्पष्ट कर दिया था कि, वह 27 जून 2022 को ऑल-न्यू 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन लॉन्च करेगी। अब इसकी लॉन्चिंग का दिन आ गया है। आज 27 जून ही है और नई 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन लॉन्च होने वाली है। हालांकि, ऐसे में स्कॉर्पियो के फैन्स सोच रहे होंगे कि, आखिर इसे किस समय लॉन्च किया जाएगा। तो आपको बता दें कि Mahindra Scorpio-N को शाम 5.30 बजे लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने ऑल-न्यू 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को “बिग डैडी ऑफ एसयूवी” निक नेम दिया है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पहले ही आधिकारिक तौर पर नई एसयूवी के लुक्स के बारे में काफी जानकारी दे दी है। कंपनी इसके कई वीडियो जारी कर चुकी है। स्कॉर्पियो एन में 2 टर्बोचार्ज्ड इंजन विकल्प मिलेंगे. यह पेट्रोल और डीजल इंजन होंगे। mStallion 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 200 PS पावर और 370/380 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम हो सकता है। वहीं, 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन ट्रिम के आधार पर 2 पावर ऑप्शन के साथ आ सकता है।
Read More Stories:
क्या रहेगी कीमत
जहां तक सीटिंग कॉन्फिगरेशन का सवाल है, महिंद्रा इसे 2 विकल्पों- 6-सीटर और 7-सीटर वेरिएंट में ला सकती है। 6-सीटर वेरिएंट में दूसरी पंक्ति में कप्तान सीटें होंगी और बीच वाली दोनों सीटों पर आर्म रेस्ट मिलेंगे। वहीं, 7-सीटर वेरिएंट में बेंच सेटअप होने की उम्मीद है। वहीं, इसकी कीमत 12 लाख लाख रुपये से शुरू हो सकती है।