हरियाणा डेस्क: नए साल की शुरुआत से ही हरियाणा में सर्दी का कहर देखा जा रहा है। कोहरे और कड़ाके की ठण्ड के चलते सर्दी का डबल अटैक देखते हुए राज्य में अगले 5 दिनों तक मौसम के ख़राब रहने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड के लिहाज से अगले पांच दिन सूबे के लिए भारी हो सकते हैं।
Read More Stories: हरियाणा वासियों को 26 जनवरी को मिलेगा बड़ा तोहफा, 26 जनवरी को चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
ज़िलों के अनुसार मौसम की जानकारी
हरियाणा के विभिन्न जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार करनाल, हिसार, जींद में शीत लहर चलने की संभावना है। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद के ज़िलो में घाना कोहरा छाएगा।अन्य जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। जानकारी अनुसार 8 और 9 जनवरी को मौसम में बदलाव देखे जा सकते हैं,साथ ही कुछ स्थानों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना भी है।