नेशनल डेस्क: 15 नवंबर 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई थी। आज प्रधानमंत्री इस यात्रा के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे। पीएमओ से मिली जानकारी अनुसार, प्रधानमंत्री आज दोपहर साढ़े 12 बजे लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
Read More Stories:
कौन होगा कॉन्फ्रेंस में शामिल ?
बताया जा रहा है की देश भर से हजारों यात्रा के लाभार्थी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शिरकत होंगे। इस से पहले भी यात्रा के लाभार्थियों से नियमित तौर पर PM मोदी बात करते हुए नज़र आए हैं। 30 नवंबर, 9 दिसंबर, 16 दिसंबर और 27 दिसंबर को भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया था।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का लाभ
विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुँचाया जा सके। 5 जनवरी 2024 को यात्रा में 10 करोड़ से ज़्यादा लोग जोड़े है जो एक बड़ी ने एक नई और बड़ी उपलब्धि है।