एंटरटेनमेंट डेस्क: BB 17 में बीते हफ्ते समर्थ जुरेल और अभिषेक के बिच हुए थप्पड़ मामले में, अभिषेक को गलत बताया जा रहा है। मेकर्स ने अभिषेक की इस गलती का फैसला घरवालों पर ही छोड़ दिया था। इसके चलते घर की कैप्टन बनी अंकिता लोखंडे ने इस मुद्दे पर अपना आखिरी फैसला सुना दिया है। यह मामला न ही सिर्फ घरवालों के लिए हैरान करने वाला था, शो के दर्शकों ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
अभिषेक को मिला समर्थन
जहाँ बिग बॉस के ज़्यादातर घरवासी अभिषेक के इस मामले में विरोध करते हुए नज़र आए। वहीं घर के बाहर बहुत से टीवी और फिल्मों के सितारों ने अभिषेक का समर्थन किया। उड़ारियाँ की अभिनेत्री प्रियंका ने भी अभिषेक का समर्थन करते हुए कहा ,”इतना सताओगे तोह थप्पड़ तोह खाओगे !” दर्शकों अनुसार भी अभिषेक का यह व्यवहार बहुत परेशान होने के बाद ही नज़र आया था। अभिषेक के फैंस इस निर्णय से दुखी हैं। साथ ही इस अनफेयर निर्णेय के कारण अंकिता लोखंडे को ट्रोल भी किया जा रहा है।
Read More Stories :
समर्थ की सोची समझी साजिश
मुनावर ने समर्थ पर जानबूझकर अभिषेक को उकसाने के इलज़ाम लगाए। साथ ही कहा की समर्थ यही चाहते थे कि अभिषेक इंस्टिगेट हो कर उन्हें थप्पड़ मारे और इस शो से बहार हो जाए। इसे समर्थ की सोची समझी साजिश बताया जा रहा है।