हिमाचल डेस्क: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार हिमाचल में 9 जनवरी को पश्चिम विक्षोभ तेज़ रहेगा। जिसके कारण पूरे हिमाचल में मौसम खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से बताया जा रहा है की ऊँचे क्षेत्रों में बर्फबारी तथा अन्य क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। हिमाचल में 10 जनवरी को भी ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया की शुक्रवार को मैदानी व कम पर्वतीय इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर के अलावा सात जिलों में दोपहर तक कोहरा रहेगा।
Read More Stories: हिमाचल में प्राइवेट बस चालक-परिचालक यूनियन ने की हड़ताल ख़त्म
कोहरे से न्यूनतम तापमान में कटौती दर्ज
एक बार फिर हिमाचल में कोहरे से न्यूनतम तापमान में कटौती दर्ज की गई है, शिमला में 3.2 डिग्री, सुंदरनगर में 1.2 डिग्री, ऊना में 1.7 डिग्री, मंडी में 1.1 डिग्री, कांगड़ा में 3.6 डिग्री, पालमपुर में 2.4 डिग्री, सोलन में 0.6 डिग्री व चंबा में 3.8 डिग्री तक सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम खराब होने के कारण सरकार ने स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी है।