नेशनल डेस्क: ISRO द्वारा 2 सितंबर 2023 को लॉन्च किया गया भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल 1 आज अपने लक्ष्य तक पहुँचने को तैयार है। इसरो से मिली जानकारी अनुसार आदित्य चार महीने और 15 लाख किलोमीटर की लंबी यात्रा पूरी कर चुका है। साथ ही आदित्य एल-1 आज शाम लगभग 4 बजे एल1 बिंदु पर पहुंच जाएगा। इस सूर्य मिशन का सफल होना भारत के लिए बहुत ही सेहरानिये बात होगी। इसके साथ ही यह भारत के अंतरिक्ष मिशनों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।
Read More Stories:
चंद्रयान 3 की सफलता और अब सूर्य की बारी
भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र तक पहुँचने वाला पहला देश बना था , जो अब तक एक अज्ञात क्षेत्र था। अब आदित्य एल 1 की सफलता भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) के लिए दूसरी बड़ी उपलब्धि होगी। भारत सूर्य के बाहरी वातावरण का अध्ययन करने वाला दुनिया का पहला देश बन जायेगा। इस सफलता से भारत एक नया इतिहास रचने को , साथ ही दुनिया भर में अपनी क़ाबलियत का परचम लहराने को भी तैयार है।