हरियाणा डेस्क: राज्य में बढ़ रही नशों की गतिविधियों को रोकते हुए, हरियाणा पुलिस प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों का आयोजन करवाया जा रहा हैं। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने यह स्पष्ट किया की खेल युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करती हैं ,न ही यह उन्हें सिर्फ शारीरक रूप से बलवान बनाती है साथ ही आने वाले भविष्य के लिए उन्हें तैयार भी करती हैं। पुलिस विभाग खेलों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को नशे से मुक्त रखने का प्रयास करती हुई नज़र आ रही है। मिल रही जानकारी अनुसार इस नई शुरुआत में युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए नज़र आ रहे हैं।
Read More Stories:
युवा देश का भविष्य है
पुलिस महानिदेशक ने युवाओं को भारत का भविष्य बताया और साथ ही उनकी ऊर्जा को सही दिशा में इस्तेमाल करने की ज़रुरत भी जताई है। खेलों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को नशामुक्ति अभियान से भी जोड़े जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस नई पहल के चलते पानीपत जिले में भी युवा खेल महोत्सव का आयोजन किया गया, 2200 से अधिक युवाओं ने खेलों में भाग लेके इस पहल को सफल बनाया। हिसार, भिवानी, दादरी, सिरसा, डबवाली, नारनौल, रेवाड़ी ,नूंह , पलवल ,झज्जर, सोनीपत ,पानीपत, करनाल तथा कुरुक्षेत्र प्रदेश के बहुत से ज़िलों में यह खेल महोत्सव करवाए जाने वाले हैं। इस का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को खेल कूद से जोड़े रखने और नशों से दुरी बनाए रखने का सन्देश देना बताया जा रहा है।