हिमाचल डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिमाचल दौरे की तयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग भरना बताया जा रहा है। भाजपा राज्य मंडल से मिली जानकारी अनुसार वह 3 बड़े राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का अभिनंदन भी करेंगे। साथ ही उन्होंने यह दावा किया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में 2024 के चुनावों में BJP एक बार फिर केंद्र में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
Read More Stories: हिमाचल के 7 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी, 9 व 10 जनवरी को बर्फबारी के आसार
दौरे में कौन होगा शामिल
जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टंडन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह सहित अन्य बड़े नेता इस दौरे में शिरकत करेंगें। शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक सुखराम चौधरी ने बताया की सोलन के कार्यक्रम में 11000 एवं शिमला के कार्यक्रम में 5500 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगें। साथ ही उन्होंने बताया कि जिलों के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ता उत्साह के साथ इस अवसर में मौजूद रहेंगे। यह दौरा 2024 के चुनावों के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।