एंटरटेनमेंट डेस्क: अजय देवगम की फिल्म ‘सन ऑफ़ सरदार’ एक एक्शन और कोमेडी से भरपूर फिल्म थी। जो कि लोगों को काफी पसंद भी आई थी। एसे में अब खबरें आ रही हैं कि अजय देवगन की इस फिल्म का सेकैंड पार्ट भी आएगा। जिसको लेकर जल्द ही तैयारियां शुरु होंगी। साल 2012 में आई फिल्म ‘सन ऑफ़ सरदार’ में अजय देवगन में भरपूर वाह-वाही लुटी थी। और अब एक्टर की इस मूवी का दूसरा पार्ट भी आने वाला है। हिंदी सिनेमा में दमदार कलाकारों में जाने जाने वालों में से अजय देवगन का नाम भी शामिल है।
Read More Stories: Genelia D’Souza: तीसरी बार माँ बनने जा रही है Genelia ? फिर गूजेंगी घर में किलकारी ?
मुवी की स्क्रिप्ट पर किया जा रहा काम
अजय देवगम की इस फिल्म ने दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने के साथ-साथ जबरदस्त कमाई की थी। और अब इस फिल्म को सिरीज़ में तबदील करने पर बात चल रही है। फिलहाल इस मुवी की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। और खबरों की मानें तो ये मूवी अगले साल मई में बननी शुरु हो जोएगी। अजय देवगन की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में शाहरुख खान की फिल्म ‘जब तक है जान’ का डट कर मुकाबला किया था। 2012 में इस मुवी ने 105 करोड़ का कारोबार किया था। तो वहीं इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त भी लीड रोल में नज़र आए थे।