एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंगदी को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रहते हैं। बात दें कि इसके पीछे की वजह मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच में उम्र का फांसला है। मलाइका अरोड़ा अपनी निजी ज़िंदगी के आलावा अपनी फिटनेस के लिए भी सुर्ख़ियों में छायी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूरसे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। लेकिन शादी को लेकर अभी तक कोई डेट फिक्स नहीं की है। अर्जुन कपूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को लेकर ओवरप्रोटेक्टिव हैं। बता दें कि पिछले साल नवंबर में मलाइका अरोड़ा की फ़र्ज़ी प्रेग्नेंसी की खबर उड़ी थी। जिस पर अर्जुन कपूर ने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Read More Stories: Sonam Bajwa: बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर सोनम ने दिया बयान, डेब्यू न करने की बताई वजह
मीडिया पर भड़के अर्जुन कपूर
हाल ही में इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की झूठी प्रेग्नेंसी खबर पर प्रतिक्रिया देत्ते हुए कहा कि मीडिया को कभी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो उनकी ज़िन्दगी को बदल दे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि नाकरात्मकता फैलाना आसान है इससे लोगों का ध्यान खींचना आसान है और कुछ समय तक ऐसा ही बना रहता है। अर्जुन ने कहा कि वह इस बात से अवगत हैं कि सेलब्स की निजी ज़िन्दगी भी निजी नहीं होती। अर्जुन कपूर का कहना है कि सेलब्स लोगों तक पहुँचने के लिए मीडिया पर निर्भर करते हैं। लेकिन पत्रकारों को कुछ भी लिखने से पहले एक बार सेलब्स से बात करनी चाहिए। अर्जुन कपूर का कहना है कि उन्होंने मीडिया से अपनी निजी ज़िन्दगी के बारे में कुछ नहीं छिपाया। इसी के साथ वह कहते हैं कि वह मीडिया पर भरोसा कर सकते हैं।