एंटरटेनमेंट डेस्क: फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अब जल्द ही दर्शकों के बीच लेकर आने वाले हैं। सलमान खान जो कई सालों से इस रेलाइटी शो को होस्ट करते आ रहे हैं अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को भी होस्ट करेंगे। बिग बॉस के ओटीटी वर्जन को पिछले साल ही रिलीज़ किया गया था। जिसके बाद इसे काफी लोकप्रियता मिली थी। इस शो के शुरू होने से पहले कई कंटेस्टेंट्स की इस शो में आने की अफवाहें उड़ रही हैं। तो वहीँ अब इन अफवाहों के बीच एक नाम कन्फर्म हो चुका है और ये नाम है कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा का।
Read More Stories: Bigg Boss OTT 2 को होस्ट करते दिखेंगे सलमान खान, शो का पहला प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज़
बिग बॉस ओटीटी 2 की सबसे महँगी कंटेस्टेंट्स
जबसे बिग बॉस 2 का प्रोमो रिलीज़ हुआ है ये शो सुर्ख़ियों में आ गया जिसके साथ-साथ इसमें आने वाले कई सेलेब्रिटीज़ के नाम भी सुर्ख़ियों में आ गए। इनमें से एक नाम है अंजलि अरोड़ा का। बता दें कि इससे पहले अंजलि अरोड़ा रियलिटी शो लॉक-अप सीजन वन में आ चुकी हैं। और अब उनका बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में भी आना कन्फर्म किया गया है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि अंजलि अरोड़ा इस सीजन की सबसे महँगी कंटेस्टेंट होगी। उनकी हफ्ते की फीस 15 लाख बताई जा रही है। इसी के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आवेज दरबार नज़र आ सकते हैं। जिनकी हफ़्ते की फीस भी 15 लाख बताई जा रही है। इसी के साथ बॉलीवुड एक्टर सूरज पांचोली के भी इस शो में आने के अफवाहें सुर्खियां बटोर रही हैं।