एंटरटेनमेंट डेस्क: सुशांत सिंह राजपूत हत्याकांड के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का नाम आमतौर पर सुर्ख़ियों में देखने को मिलता है। बता दें कि अभिनेत्री का नाम एक बार फिर सुर्ख़ियों में छाया हुआ है। करीब तीन साल बाद रिया चक्रवर्ती दर्शकों के सामने वापिस आ गयी है। उनके इंडस्ट्री में वापिस आने के बाद कई लोग उनके ख़िलाफ़ खड़े हुए है। इतना ही नहीं रिया अब प्रसिद्ध रियलिटी शो रोडीज़ सीजन 19 में दिखाई देंगी। इसी के चलते प्रिंस नरूला रिया के सपोर्ट में खड़े हुए हैं।
प्रिंस बोले खुद को साबित का सबसे सही प्लेटफार्म
रिया चक्रवर्ती के इंडस्ट्री में वापसी करने के बाद कईं लोग उनके पक्ष में खड़े है तो कईं विरोध में। कईं रियलिटी शोज़ के विनर प्रिंस नरूला अभिनेत्री के पक्ष में खड़े हुए दिखयी दिए। जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती रेलाइटी शो रोडीज़ सीजन 19 में दिखाई देने वाली हैं। रिया रोडीज़ के ज़रिये परदे पर वापसी करना चाहती हैं। इतना ही नहीं रिया रोडीज़ में प्रतियोगी की तरह नहीं बल्कि जज के रूप में दिखाई देंगी। इसी कड़ी में प्रिंस नरूला ने कहा कि खुद को सही साबित करने का यह सबसे बढ़िया प्लेटफार्म है। प्रिंस नरूला ने यह भी कहा कि इस शो के ज़रिये रिया अपना मैसेज लोगों तक पहुंचा सकती है।
Read More Stories: बंद होने जा रहा है कपिल शर्मा का कॉमेडी शो! इस दिन टेलिकास्ट होगा लास्ट एपिसोड
प्रिंस के ऐसा कहने का तात्पर्य सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु से है। सुशांत सिंह की हत्या का कारण ज़्यादातर लोग रिया को मानते है। जिसकी वजह से रिया को काफी ज़्यादा लोगो द्वारा ट्रोल भी किया जाता है। प्रिंस अपने और रिया के बीच कंपटीशन को लेकर चिंता जताते हुए नज़र आए। उन्होंने कहा कि शो में जो भी जज होगा वो दर्शकों की पसंद होगा। इतना ही नहीं रिया के रोडीज़ की प्रोमों वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल भी हो रहा है।