एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने बिंदास व बेबाक अंदाज़ के लिए स्वरा भास्कर जानी जाती है। इसी के साथ एक्ट्रेस सॉइल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। स्वरा भास्कर ने फिलहाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद के साथ शादी रचाई थी। और अब शादी के तीन महीने के बाद ही कपल ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देते हुए सॉइल मीडिया पर रोमांटिक पिक्स शेयर की हैं।
Read More Stories: S.S Rajamouli: निर्माता ने सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ के लिए लिया था 400 करोड़ रूपए का कर्ज ?
चेहरे पर छलकी माँ बनने के ख़ुशी
स्वरा भास्कर ने पति फहद अहमद के साथ इसी साल यानि 16 फ़रबरी 2023 को शादी की थी। जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। इसी बीच अब शादी के तीन महीने बाद ही कपल ने माता-पिता बनने की खुशखबरी सुनाई है। कपल ने यह गुडन्यूज़ तस्वीरों के माध्यम से उनके फैंस के साथ साँझा की। जिसके बाद उनकी इस पोस्ट पर लोगों ने मुरबारक़बाद की बौछार लगा दी। शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि स्वरा भास्कर माँ बनने की बात से कितनी खुश हैं। इन तस्वीरों में स्वरा पति फ़हद अहमद संग बेहद रोमांटिक पोज़ में दिखाई दी। इन तस्वीरों में स्वरा भास्कर का बेबी बंप भी साफ़ दिखाई दे रहा है। बता दें कि इससे पहले स्वरा भास्कर की माँ बनने की अफवाहें सुर्खियां बटोर रही थीं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद तस्वीरें शेयर करके इन खबरों की पुष्टि की है।