एंटरटेनमेंट डेस्क: टेलीविज़न इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता गुफी पेंटल अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। यूँ तो इस इंडस्ट्री में कई आम इंसान अभिनेता या अभिनेत्री बनने आते हैं। लेकिन बहुत कम लोग इस इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना पाते हैं। इनमें से एक थे गुफी पेंटल। जी हाँ गुफी पेंटल भले ही आज इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं लेकिन उनका अमर किरदार हमेशा के लिए उनके फैंस के दिलों में जीवित रहेगा। बता दें कि गुफी पेंटल का नि*धन 79 की उम्र में हुआ जिससे टेलेविज़न ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी मातम छा गया।
Read More Stories: S.S Rajamouli: निर्माता ने सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ के लिए लिया था 400 करोड़ रूपए का कर्ज ?
इंडियन आर्मी छोड़ करने लगे थे एक्टिंग
ये तो सब जानते हैं कि महाभारत में शकुनि मामा के किरदार से प्रसिद्ध हुए गुफी पेंटल ने इस किरदार से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इसी के साथ उन्होंने अपने फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह भी बनाई थी। सीधे शब्दों में कहें तो गुफी पेंटल ने इस किरदार को सिर्फ निभाया ही नहीं बल्कि जीया भी था। लेकिन अब गुफी पेंटल इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। गुफी पेंटल पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन वह बच नहीं पाए। उनके नि*धन की जानकारी उनके परिजनों द्वारा दी गयी। बात करें गुफी पेंटल की इंडस्ट्री में आने कि तो आर्मी छोड़ कर इंडस्ट्री में आए थे। उनके भाई इसी इंडस्ट्री में थे जिनकी वजह से उन्होंने भी टेलेविज़न की दुनिया में ही कदम रखना सही समझा।