हरियाणा डेस्क: चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हरियाणा के सभी राजनितिक दल जोरो-शोरो से तैयारियों में जुटे हुए हैं। जिसके चलते दल रैली यात्रा निकल रहे हैं। टोहाना में चल रही इनेलो की परिवर्तन यात्रा के बीच अभय सिंह चोटाला ने जजपा पर निशाना साधते हुए कहा की अब उनका दिवालिया निकल चुका है। इसी के साथ अभय सिंह चौटाला ने भाजपा-जजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की यह सरकार लूटेरों की सरकार है इस सरकार के चलते भ्रष्टाचार व बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है।
Read More Stories: हरियाणा में आएगा सियासी उफ़ान, मिशन 2024 को फ़तेह करने में जुटे सियासी दल, मानसून में लगेगी रैलियों की झड़ी
अभय चौटाला के निशाने पर क्यों आई जजपा
चुनावों से पहले झिड़ी दलों के बीच की जंग अब लंबे समय तक देखने को मिलेगी। इसी बीच जननायक जनता पार्टी की जुलाना रैली पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनका दिवालिया निकल चुका है। वे टोहाना में परिवर्तन यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व मंच से संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने जजपा की रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि टोहाना की ल्क्क्ड़ मार्केट में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया कि रविवार को प्रदेश में हुई पार्टियों की रैलियों में भीड न आने से उनका दिवालिया निकल चुका है। टोहाना के लोगों की यह भीड़ देखकर उन नेताओं को नींद नहीं आएगी। वही अभय सिंह चौटाला ने भाजपा-जजपा सरकार को लुटेरों की सरकार बताते हुए कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार व बेरोज़गारी चरम सीमा पर है। वहीँ अभय सिंह का कहना है कि चोधरी देवीलाल का फोटो लगाकर वोट मांगने वाले बहरूपियो को जनता अब पहचान चुकी है, अब इनका हिसाब जनता ही करेगी।