हरियाणा डेस्क: देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पिछले दिनों मिमिक्री करने के मामले को लेकर चारों और आलोचना हो रही है. सिरसा में भी हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने इस मामले को लेकर कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी उनकी मिमिक्री कर रहे है और राहुल गांधी उनका समर्थन करने के मकसद से उनकी वीडियो बना रहे है जो शर्मनाक है। इसके साथ ही मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के निशाने पर अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस रही। इसके अलावा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने आम आदमी पार्टी के अस्तित्व को लेकर भी सवाल उठाए है। मंत्री रणजीत सिंह चौटाला आज सिरसा में अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे।
Read More Stories: घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी, वहीं किसानों की गेहूं के लिए फायदेमंद
मोदी तीसरी बार PM बनेंगे, हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर सदन क्या कार्रवाई करेगा यह तो सदन ही तय करेगा लेकिन इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए। मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा अपना परचम लहराएगी और मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी की लोकप्रियता इतनी ज्यादा दुनिया में हो चुकी है कि देश के लोग अब मोदी को जननायक मान चुके है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी भाजपा लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर मजबूती से उभरेगी. उन्होंने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा को अब तक जितना समर्थन मिला है जितने सीटें अब भाजपा को मिली है उससे ज्यादा अब भाजपा को सीटें मिलेगी . उन्होंने कहा कि लोकसभा 2024 के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनेगी। कांग्रेस हरियाणा में लोकसभा चुनाव में 10 की 10 सीटें हारेगी। कांग्रेस पूरे देश भर में सिमट कर रह गई है । कांग्रेस यूपी में अपने घर में ही नहीं उभर पाई तो बाहर कैसे उभरेगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं है ।