हरियाणा डेस्क- हरियाणा के सिरसा जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पर, एक किसान की करंट से मौत हो गई। करंट लगने से शख्स एकदम जलकर राख हो गया। हालत ऐसी हो गई जिसे देखकर पहचानना भी मुश्किल हो गया। मृतक अपने खेत में पानी लगाने गया हुआ था जिस दौरान मोटर चलाते समय वो करंट की चपेट में आ गया। जिस समय ये घटना घटी उनका बेटा भी खेत में मौजूद था, लेकिन जब तक वह कुछ करता तब तक उसके पिता बुरी तरह झुलस चुके थे। उन्हें बचाया नहीं जा सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Read More Stories:
आसपास के लोगों में मचा हडकंप
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि, 52 वर्षीय मनीराम गांव फग्गू में खेत में पानी लगाने गया था। उसी समय बिजली का कट हुआ। कुछ देर बाद जैसे ही लाइट आई मनीराम दोबारा मोटर चलाने गया। इसी दौरान वो करंट की चपेट में आ गया और उसके शरीर में आग लग गई। उन्होंने बताया कि, शरीर भारी होने के चलते गेट बंद हो गया और लकड़ी की छत होने के चलते छत भी जलकर राख हो गई। इसको देखकर आसपास के लोगों में हडकंप मच गया। और बुरी तरह जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।