हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड है। सुबह मंडी शहर कोहरे की आगोश में रहता है जिस कारण लोगों की सुबह देर से होती है व काम भी प्रभावित होते है। सुखी ठंड से लोग खांसी, बुखार, जुकाम की चपेट में है। शहर की गलियों में लोग टीन में आग जलाकर खुद को ठंड से बचा रहे है। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। कई क्षेत्रों में बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम के बदले तेवरों के बीच लोगों को बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जगी है। हालाकिं प्रदेश के उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है।
Read More Stories: हिमाचल प्रदेश के बागवानों को नाले में बहानी पड़ी अपनी फसल, बोले बंजारा से विधायक सुरेंद्र शौरी
मौसम के करवट बदलते ही मंडी जिला में कड़ाके की ठंड
बात अगर मंडी जिला की करें तो यंहा भी लोगों को आस है कि बारिश होगी तो शुष्क ठंड से राहत होगी, खेतों में बीजी फसलों में भी जान आएगी। बहरहाल आज आसमान में बादल छाए रहे जिस कारण ठंड बढ़ गई है जिला मुख्यालय की सड़को पर लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए और शहर की गलियों में आग जलाकर लोग खुद को ठंड से बचा रहे है। लोगों का कहना है कि करीब एक माह से जिला सुखे की मार झेल रहा है, बारिश हो नहीं रही, कोहरे की वजह से कड़ाके की ठंड है। सुबह शाम ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ता है। ठंड की वजह से काम भी प्रभावित हो रहा है। सुखी ठंड से लोग खांसी, बुखार, जुकाम की चपेट में है।