हिमाचल डेस्क: इस साल भी गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ें हैं। वहीं दूसरी तरह मौसम ने इस बार अपना मिजाज़ कुछ ऐसा बदला है कि लोग मई के महीने में भी सर्दी के कपड़े पहने। जी हाँ आपको बता दें कि बार-बार मौसम के बदलते मिजाज़ ने लोगों को उलझन में डाल रखा है। हिमाचल में चार दिन तक मौसम के ख़राब रहने के आसार हैं। वहीं प्रदेश की चोटियों पर भारी बारिश होने की संभावना भी जताई गयी हैं। शिमला के मौसम विभाग ने प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से बारिश होने की संभावना जताई है, जिसके चलते येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
Read More Stories: Himachal Weather: मौसम ने फिर बदले मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फ़बारी का पूर्वानुमान
चिलमिलाती गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम ठंडा रहेगा, जिसका लुफ्त प्रदेश के लोग उठाएंगे। जलती-चुभती गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में 2 जून तक मौसम ठंडा रहेगा। चिलमिलाती गर्मी से प्रदेश के लोगों को राहत मिलेगी। तो वहीं प्रदेश के ऊँचे स्थानों पर बर्फ़बारी होने की संभावना भी जताई गई है। जिससे कई दिनों तक मौसम ठंडा रहेगा। आस-पास के क्षेत्र भी ठंड का लुफ़्त उठाएंगे। बता दें की इस बार मई में झमाझम बारिश हुई जिसने वर्षों पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। प्रदेश में मई महीने में अब तक सामान्य से साठ प्रतिशत से भी अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं अब मौसम विभाग ने प्रदेश में अभी और भी बारिश होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।