इंटरनेशनल डेस्क- अमेरिका के टेक्सास से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर, दो मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया लेकिन, वे उस समय हैरान रह गए क्योंकि उनके हुक में एक ऐसा बड़ा सा जानवर फंस गया जिसे देख उनके होश उड़ गए। दरअसल यह मछलियों में काफी दुर्लभ प्रजाती में से एक खा जिसे जेट ब्लैक रिवर बीस्ट कहा जाता है। मछवारों ने इस विशाल मछली की कुछ तस्वीरें भी क्लिक की और सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। जब ये तस्वीरें वायरल हुई हैं, उनसे पता चला है, उन्होंने जिस ‘दुर्लभ’ जीव को पकड़ा है, वह एक मेलानिस्टिक एलीगेटर गार है।
जानकारी के मुताबिक, यह मछली कम से कम 5 फीट लंबी होती है और इसे अपनी विशाल लंबाई तक बढ़ते जाने के लिए जाना जाता है। मछुआरों ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं। जॉर्डन और मेयर ने उस मछली को पकड़ने के बाद उसे वापस उसी नदी के दलदल में लौटा दिया। लोटस गाइड सर्विस के मालिक जॉर्डन ने बताया कि, ‘मछली के सामने आते ही यह बहुत आश्चर्य की बात थी कि यह जेट ब्लैक थी, जिसे मैंने कभी भी किसी एलीगेटर गार में नहीं देखा था।’ नेशनल ज्योग्राफिक के अनुसार, एलीगेटर गार, मौजूदा गार प्रजातियों में सबसे बड़ी, उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी मीठे पानी की मछलियों में से हैं।
Read More Stories:
मनुष्यों के लिए कोई खतरा नहीं
ये मछली विशेष रूप से निचली मिसिसिपी नदी घाटी में रहती हैं, जहां वे छोटी मछलियों, नीले केकड़ों, जलपक्षी और सामयिक कछुए खाती हैं। अपनी प्रागैतिहासिक उपस्थिति के लिए जानी जाने वाली, यह विशाल मछली दुर्लभ और लुप्तप्राय हैं। ये आम तौर पर गहरे हरे या जैतून के रंग की होती हैं। लेकिन जो काली होती हैं, वे और भी दुर्लभ हैं। पूरी तरह से विकसित एलीगेटर गार डरावनी लग सकती है, हालांकि वे मनुष्यों के लिए कोई खतरा नहीं हैं।