हरियाणा डेस्क: हरियाणा के हिसार में एयरपोर्ट से तलवंडी राणा के लिए स्थायी सड़क को लेकर धरना चल रहा है, जहा आज कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा पहुंची। कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारी पार्टी आप लोगों का पूरा समर्थन करते हैं। आप लोगों की मांग जायज है। इस मामले को लेकर मैं हरियाणा सरकार को चिट्ठी लिखूंगी।सैलजा ने कहा कि लोगों की भलाई के लिए सरकार बनती है। अगर किसी की भलाई न कर सको तो उसका नुकसान भी नहीं करना चाहिए। लोकतंत्र में चुनाव आते हैं। लोग वोट के अधिकार से अपनी पसंद बताते हैं। सरकार बनने के बाद हुकूमत में बैठे लोगों का फर्ज होता है कि वे लोगों के कल्याण के लिए कार्य करें। आज कल्याण का काम तो दूर, लोगों को पीड़ा दी जा रही है। ऐसी सरकार को भगवान माफ नहीं कर सकता।
Read More Stories:
प्रदेश सरकार को बताया तानाशाह
पूव प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार को आम लोगों की बजाय भूमाफिया का साथ चाहिए। भारतीय जनता पार्टी एक छलावा पार्टी है। यह बड़ी झूठी पार्टी है। तलवंडी राणा के लोगों की आजीविका छीनी जा रही है। सड़क बनाने में सरकार को दिक्कत क्या है। आज के दिन भू माफिया हावी हो रहा है। रात को सड़क उखाड़ने का क्या मतलब है। ऐसा काम केवल तानाशाह ही कर सकते हैं। आप लोगों का पैसा ही ऐसे खराब कर रहे हो। सैलजा ने कहा कि सरकार को आप लोगों की बात माननी होगी।