नेशनल डेस्क- कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस से जाने के बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलों लगाई जा रही थी। जिसके बाद ये कहा जा रहा था कि, वे भीजेपी में शामिल हो सकतै है। वहीं अब इस पर कुमारी शैलजा ने कहा कि, कुलदीप ने जल्दबाजी में फैसला लिया है। उन्हें थोड़ा इंतजार करना चाहिए था। आगे उन्होंने कहा कि, राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने से पहले उन्हें पार्टी द्वारा दिए गए सम्मान को भी याद रखना चाहिए था।
इसी के साथ उन्होंने कांग्रेसी विधायकों को धमकी मिलने के सवाल पर कुमारी शैलजा ने कहा कि, सरकार को सभी विधायकों की सुरक्षा तुरंत बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि, इस मुद्दे को लेकर राज्यपाल से भी मुलाकात की गई थी और राज्यपाल ने डीजीपी को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
Read More Stories:
वहीं, उन्होंने कहा कि, प्रशासन को किसानों के साथ बातचीत के जरिए यह मुद्दा हल करना चाहिए था। कांग्रेस संगठन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन अब जल्द से जल्द बन जाना चाहिए। इससे कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ेगा और सरकार के खिलाफ लड़ाई लडऩे में हिम्मत आएगी।