स्पोर्ट्स डेस्क: भारत की मनु भाकर ने कोरिया के चांगवोन में चल रही एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं की 25 मीटर पि.स्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहकर पेरिस ओलंपिक का 11वां कोटा हासिल किया। टोक्यो ओलंपिक खेल चुकीं मनु ने फाइनल में 24 स्कोर किया और शू.टआफ में हारकर बाहर हो गईं। ईरान की हनिये रोस्तामियां दूसरे स्थान पर रही। चीन की निशा।नेबाजों ने पहला, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। चीन को एक ही ओलंपिक कोटा मिल सकता था और हनिये पहले ही कोटा हासिल कर चुकी है तो पांचवें स्थान पर रहने के बावजूद मनु ने कोटा हासिल किया।
Read More Stories: Asian Games 2023: खिलाड़ी बजरंग पुनिया के हाथ लगी हार, फैंस हुए निराश
मनु ने कही ये बात
मनु ने कहा, ‘मेरा लक्ष्य कोटा हासिल करना था क्योंकि अब बहुत कम मौके रह गए हैं। मैं खुश हूं कि कोटा मिला लेकिन पदक मिलता तो और अच्छा होता।’ भारत ने अब तक राइ.फल में सात, शॉ.टग.न में दो और पि.स्टल में दो कोटा हासिल कर लिए हैं।मनु क्वालीफिकेशन में 591 अंक लेकर शीर्ष पर रही। भारत की ईशा सिंह 17वें और रिदम सांगवान 23वें स्थान पर रहीं। मनु क्वालिफिकेशन में 591 अंक लेकर शीर्ष पर रही। भारत की ईशा सिंह 17वें और रिदम सांगवान 23वें स्थान पर रहीं। मनु, ईशा और रिदम ने 25 मीटर पिस्टल टीम वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं दिव्यांश सिंह पंवार और रमिता जिंदल ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में रजत पदक जीता। फाइनल में वे चीनी जोड़ी से 12-16 से हार गए। सिमरनप्रीत कौर बरार ने जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल वर्ग में दो रजत पदक जीते। उन्होंने मेघना एस और तेजस्विनी के साथ टीम वर्ग का रजत जीता। इसके बाद व्यक्तिगत वर्ग में दूसरे स्थान पर रहीं।