Femina Miss India 2023 Winner: 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट 2023 को अपना विनर मिल चूका है. राजस्थान की 19 साल की नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) को मिस इंडिया 2023 का ताज पहनाया गया. पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया. ब्लैक गाउन में रैंप वॉक करते हुए नंदिनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं. मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी.
कौन रहा रनर अप
मिस इंडिया के विनर का ताज जहां राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा वहीं बात अगर रनर अप की करें तो दिल्ली की श्रेया पूंजा (Shreya Poonja) फर्स्ट रनर अप बनीं और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग (Thounaojam Strela Luwang) सेकेंड रनर-अप रहीं. मिस कांटेस्ट में देशभर की लड़कियों ने हिस्सा लिया लेकिन, महज 19 साल की उम्र में ही मिस इंडिया बनकर नंदिनी कई यंग गर्ल्स के लिए इंस्पिरेशन बन चुकी हैं. मिस इंडिया बनने के बाद नंदिनी अब इंटरनेशनल लेवल पर देश को रिप्रेजेंट करेंगी.
Read More Stories:रोडीज़ 19: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का साथ देत्ते दिखे प्रिंस नरूला, जानिये आगे क्या कहा
आपको बता दे कि मिस इंडिया पेजेंट इस बार मणिपुर में आयोजित हुआ था. जहा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी पहुंची.कार्तिक आर्यन, नेहा धुपिआ, अनन्या पांडे मनीष पॉल जैसे सितारों को बेहद ग्लैमरस अवतार देखा गया.