हरियाणा डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में भी कोहरे की चादर पसरी हुई दिखाई दी। सुबह सवेरे जब लोग उठे तो चारों तरफ कोहरा ही कोहरा दिखाई दिया। इस कोहरे की वजह से वाहन चालकों को सड़क पर गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। वाहन चालक गाड़ी की हेडलाइट ऑन करके गाड़ी चलाते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बहादुरगढ़ की बात की जाए तो यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो पिछले दो-तीन दिन के मुकाबले बेहद कम है।
Read More Stories: सोनीपत से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की, PM नरेंद्र मोदी ने झारखंड से दिखाई हरी झंडी
किसानों के लिए वरदान साबित होगा कोहरा
दिसंबर के महीने में सुबह सवेरे छाए कोहरा इस सीजन का पहला कोहरा है। यह कोहरा आम लोगों के लिए परेशानी का सबक बना। जिन लोगों को सुबह सवेरे ड्यूटी के लिए ऑफिस निकलना था। वह इसकी वजह से परेशान हुए। तो वहीं दूसरी तरफ यह कोहरा किसानों के लिए वरदान साबित होने वाला है। गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों में इस कोहरे का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आने वाले कुछ दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है। हालांकि बहादुरगढ़ में लोग सिर्फ कोहरे की वजह से ही परेशान नहीं है। बल्कि यहां प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज भी यहां एक्यूआई लेवल 332 दर्ज किया गया है। जो बेहद खराब श्रेणी का माना जाता है। जिसकी वजह से आम लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं लोगों की आंखों में भी जलन हो रही है।