हरियाणा डेस्क: हरियाणा में रोज़ाना विभिन्न-विभिन्न अपराधों के मामले सामने आते हैं। हरियाणा के हिसार जिला में स्थित एक गांव में बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बता दें कि हिसार में स्थित एक गांव में चाचा ने 14 वर्षीय भतीजी का शारीरिक शोषण किया। वारदात के दौरान माता-पिता खेत में गेंहू काटने गए थे। वापिस आने पर माता-पिता ने देखा कि बेटी डरी-सहमी हुई है। माँ के पूछने पर बची ने बताया कि माता-पिता की गैर-मौजूदगी में चाचा ने उसके साथ घिनौना काम किया है।
आरोपी के ख़िलाफ़ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज़
14 वर्षीय पीड़ित लड़की की माँ ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि 12 अप्रैल को वह खेत में गेंहू काटने गयी थी। वही उसका पति भी थ्रैशर पर गेहूं निकालने के लिए मज़दूरी पर गया था। दोनों ही घर में अनुपस्थित थे और 14 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। मौके का फ़ायदा उठाकर चाचा ने बेटी से दुष्कर्म किया। दिन के समय जब माँ-बाप लौटे तो बेटी की हालत ख़स्ती पायी। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ धारा 376/ 376-2f/ 3763 /506 सहित पोस्को(POSCO) एक्ट के तहत मामला दर्ज़ किया। बता दें की अभी तक अपराधी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
Read More Stories: गुरुग्राम: कांस्टेबल ने वरिष्ठ महिला पुलिसकर्मी को पीटा, इस मामूली बात पर हुई झड़प
इतना ही नहीं चाचा ने 14 वर्षीय बच्ची को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। बदमाश चाचा की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। वारदात के बाद पीड़ित बच्ची की माँ ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। इसी कड़ी में पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आगामी करवाई भी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर आरोपी चाचा भी फरार हो गया है।