इंटरनेशनल डेस्क: गोल्डन बॉय के नाम से जाने जाने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से विदेश की धरती पर देश का परचम फेहराया है। जी हाँ, चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा ने अपनी गोल्डन आर्म का जादू एक बार फिर चलाया। इसमें नीरज चोपड़ा ने भाला फेंकने के खेल में एक बार फिर भारत को गोल्ड मैडल दिलाया है। नीरज चोपड़ा के मैडल जीतने के बाद हर भारतीय उन पर गर्व महसूस कर रहा है।
Read More Stories: हरियाणा CM मनोहर लाल ने 72 वें अखिल भारतीय पुलिस कु+श्ती क्लस्टर का किया शुभारंभ, एशियन गेम्स में खिलाडिय़ों के प्रदर्शन की तारीफ़ की
भारत को मिला 17वां गोल्ड
19वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाडियों ने अब तक 79 मैडलअपने नाम किए हैं। इनमें से अब तक 17 गोल्ड, 30 रजत पदक और 32 कांस्य पदक जीते हैं। एशियन गेम्स 2023 में नीरज चोपड़ा ने देश को 17वां गोल्ड दिलाया। आज हर किसी की नज़र नीरज चोपड़ा पर थी। और देश की जनता को नीरज चोपड़ा से काफी उम्मीदें भी थी, और नीरज चोपड़ा देशभर के लोगों की उम्मीद पर एक दम खरे उतरे। जिसकी वजह से भारत की झोली में 17वां गोल्ड आया। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने फाइनल में 87.88 मीटर का थ्रो किया।