स्पोर्ट्स डेस्क: ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया द्वारा पदम श्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान करने के मामले पर सांसद अरविंद शर्मा का बयान सामने आया है। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरविंद शर्मा का कहना है कि सरकार ने निष्पक्ष रूप से रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव करवाए हैं। चुनाव के बाद इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए। खिलाड़ी देश हित के बारे में भी विचार करें। सांसद अरविंद शर्मा का कहना है कि हरियाणा ने देश को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं और हमें इस पर गर्व है। उन्होंने खिलाड़ियों से भी अपील की है कि सभी खिलाड़ी मिलकर देश के लिए खेले और देश का नाम रोशन करें।
Read More Stories: Virat Kohli के 88 रन पर ऐसी दीवानगी, फेमस बिरयानी पर 88% डिस्काउंट, ₹60 वाली प्लेट ₹7 में बेची
सभी खिलाड़ी मिलकर देश के लिए खेले और देश का नाम रोशन करें
सांसद अरविंद शर्मा बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत करने पहुंचे थे। दरअसल बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीना सतपाल राठी द्वारा 101 वां 54 कुण्डीय शिव शक्ति जनकल्याण महायज्ञ करवाया जा रहा है। जिसमे जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरिओम जी महाराज धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरविंद शर्मा ने भी हवन यज्ञ में आहुति डाली। इस मौके पर शहर के आम लोगों के साथ-साथ भाजपा के स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।