नई दिल्ली: दिल्ली में अब पानी की समस्या खत्म होने के बाद पानी की सप्लाई सामान्य हो गई है। दिल्ली के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ जाने के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पानी की सप्लाई सामान्य हो गई है। यमुना नदी में औद्योगिक कचरा फेंके जाने के कारण पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ गया जिसके कारण चंद्रवाल और वजीराबाद में स्थित पानी ट्रीटमेंट प्लांट को बंद कर दिया गया था। दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली में सप्लाई सामान्य हो गई है।
केजरीवाल पानी की स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए थे और अधिकारियों को आदेश दिए थे कि दिल्ली में कोई भी जगह ऐसी न बचे जहां लोगों को साफ पानी न मिले। पानीपत में यमुना में औद्योगिक कचरा फेंके जाने का बाद यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बहुत बढ़ गया था जिसके कारण चंद्रवाल और वजीराबाद में पानी ट्रीटमेंट प्लांट का काम बंद करना पड़ा था। पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी जिससे लोगों को कुछ परेशानी का भी सामना करना पड़ा था।