चंडीगढ़ : बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा का आज जन्मदिन है। आज उनका 65वां बर्थडे है। रेखा देश की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उनका पूरा नाम भानुरेखा गणेसन है। उनका जन्म 10 अक्टूबर 1954 में हुआ। उनका फिल्मी सफर 50 साल से ज्यादा का है। उन्होंने इस दौरान 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
एक्टिंग की बात करें तो रेखा ने हिंदी सिनेमा में काफी नाम कमाया है। डांस में माहिर होने के साथ एक्टिंग की इनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। निजी जिंदगी हो या पेशेवर जिंदगी रेखा ने दोनों में ही काफी संघर्ष किया है। रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को मद्रास में हुआ था। उनके पिता जेमनी गणेशन मशहूर तमिल अभिनेता और मां पुष्पावल्ली तेलुगू अभिनेत्री थीं।
आपको बता दें कि रेखा शादी और प्रेमप्रसंगों को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। रेखा का नाम लंबे समय तक अभिताभ बच्चन के साथ जुड़ता रहा। दोनों की जोड़ी पर्दे पर भी काफी लोकप्रिय रही। दोनों ने ईमान धरम, गंगा की सौगंध, मुकद्दर का सिकंदर और सुहाग जैसी फिल्मों में साथ काम किया। भारतीय सिनेमा में रेखा अदाकारी खूबसूरती की एक मिसाल हैं। रेखा ने अपनी जिन्दगी में संघर्ष करते हुए अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है और आज भी वह उसी लगन ने निरंतर आगे बढ़ रही हैं। डेली पोस्ट की तरफ से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।