पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): हिमाचल के पांवटा साहिब में महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पांवटा साहिब के एसडीएम एल.आर. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।
बता दें कि एल.आर वर्मा ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पमाला अर्पित की, इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल के प्रथम मुख्यमंत्री वाई.एस परमार और चाचा नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पमाला चढ़ाई। इसके बाद उन्होंने यमुना पार्क में पौधा लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब को भी प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आज स्थानीय लोगों व स्कूल के बच्चों को शपथ लेनी चाहिए। शपथ के माध्यम से उन्हें प्लास्टिक जैसी चीजों के उपयोग न करने के बारे में जानकारी भी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि आज लगभग पचास-पचास लोगों की टीम पांवटा साहिब के हर वार्ड में जाएगी और लोगों को प्लास्टिक उपयोग न करने के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इस कार्यक्रम में लगभग 30 लोगों को गीला और सूखा कचरा रखने के लिए दो बाल्टियां दी गईं। वहीं इस कार्यक्रम में नगर पालिका द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य चेकअप शिविर भी लगाया गया।